कानपुर। विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग दिनों दिन तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने शुक्रवार को परिवर्तन यात्रा की यहां से से शुरुआत के मौके पर कहा कि भाजपा से लोगों में बेहद नाराजगी है। कृषि कानूनों से नाराज किसान भाजपा से बदला लेने के लिए इन्तजार कर रहा है। जाट और मुसलमान इस बार भाजपा का हुक्का पानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बन्द कर देंगे।
यह भी पढ़ें-
राजनीति के दंगल वाली अमेठी में हो रहा खेल का आयोजन: स्मृति ईरानी
उन्होंने कहा कि 2017 के चुनावों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए दंगों की वजह से जनता ने नाराज होकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। इस बार स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। वहीं जाट और मुसलमान भाई एक दूसरे के गले मिलकर भाजपा का सफाया करने की बात कह रहे हैं।
सर्वे में सपा को 325 सीटें मिलने का दावा
अबू आजमी ने दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश से सपा 352 सीटें जीतेगी और एक बार फिर अखिलेश यादव सूबे के मुख्यमंत्री बनेंगे। अबू आजमी के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने अंदरूनी सर्वे करवाया, जिसके मुताबिक उनकी पार्टी को 352 सीटें मिल रही है। उन्होंने कहा कि वहीं सर्वे में कांग्रेस और बसपा का कोई वजूद नजर नहीं आया। बसपा को तो इस बार 10 सीटें भी मिलना मुश्किल है, जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकेगी। प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर पूछे सवाल पर अबू आजमी ने कहा कि उनके चुनाव लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
UP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने गठित की स्क्रीनिंग कमेटी, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
आंधी में खरपतवार की तरह उड़ जाती हैं एआईएमआईएम जैसी पार्टियां
अबू आजमी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पर हमलावर होते हुए कहा कि, ओवैसी की एआईएमआईएम जैसी 50 पार्टियां हर बार चुनाव में उतरती हैं। यह पार्टियां चुनावी आंधी में खरपतवार की तरह उड़ जाती हैं।