मुम्बई। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में जारी एशिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की एक लिस्ट में दीपिका ने अपनी धमक दिखायी है। इस लिस्ट में दीपिका टीवी और फिल्म वर्ल्ड कैटेगरी में टॉप पर रहीं।
ALSO READ-
India, UK aim to launch FTA negotiations by November 1
एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला का चुनाव करने के लिए सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोवर्स, गुगल सर्ज और अन्य रैंकिंग कारक तय किया गया था। दीपिका के 1.39 मिलियन फॉलोवर्स हैं। साथ ही उनकी सोशल मीडिया एंगेजमेंटऔर ट्वीट इंप्रेशन सबसे ज्यादा है। इसके अलावा एक्ट्रेस का 3 मिलियन गूगल सर्च और मीडिया मेंशन भी ज्यादा है।
AIMIM का नया दांव: अतीक अहमद को विधानसभा चुनाव में देगी टिकट,100 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
इस लिस्ट में जगह बनाने के लिए सोशल मीडिया फॉलोइंग से लेकर गूगल सर्च और मीडिया उल्लेखों तक के विभिन्न कारकों के आधार पर दीपिका एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला बनी हैं।
दुनियाभर के 100 बड़े देशों की टीवी, फिल्म, ब्यूटी, पॉलिटिक्स और बिजनेस वर्ल्ड की महिलाएं इस लिस्ट के लिए नॉमिनेट की गई थीं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण के साथ एरियाना ग्रैंड, किम कार्दशियन, एडेले और सेलिन डियोन ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है।