वाराणसी। काशी में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। सहायक उप निरीक्षक ने बताया,”काफी लोग फंसे हुए हैं। राहत सामग्री पहुंचाई गई है। हम बाढ़ में फंसे लोगों को निकाल रहे हैं हमारी 14-15 नावें यहां हैं।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी में बाढ़ प्रभावित स्थिति का जायजा ले चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को काशी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का बोट से निरीक्षण किया और राहत शिविरों में जाकर लोगों को राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने मिनी पोर्टेबल एवं फॉगिंग मशीन कर्मियों के ग्रुप को हरी झंडी भी दिखाई। उन्होंने प्रदेश सरकार ओर से प्रभावित लोगों को हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें
राकेश टिकैत बोले-सरकार के खिलाफ बोलने वाले को दिया जा रहा देशद्रोही का तमगा
प्रदेश सरकार के मुताबिक बाढ़ की स्थिति पर सरकार नजर बनाए हुए है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी मिलते ही त्वरित राहत पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री राहत के साथ भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने को दीर्घकालीन योजना बनाने के लिए भी प्रयासरत हैं।