महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद की ग्राम पंचायत बरवांकला की ग्राम प्रधान अनुराधा सिंह और प्रधान प्रतिनिधि समर पाल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

ग्राम प्रधान अनुराधा सिंह ने कहा कि ‘आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि बरवांकला के लोगों ने मुझ पर विश्वास किया और हर पथ में अपना सहयोग, समर्थन और स्नेह प्रदान किया है। आपके इस आशीर्वाद ने मुझे विजयी बनाया है। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूंगी। अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी।