लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) गुरुवार को अचानक लखनऊ (Lucknow) में पार्टी (Samajwadi Party) कार्यालय पहुंचे और विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।
पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहे मुलायम जनक्रांति यात्रा के समापन समारोह में अचानक पहुंचे और कहा कि सपा की सरकार बनाकर इस क्रांति यात्रा का मकसद पूरा करें। उन्होंने कहा कि सपा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है और सभी को अधिकार दिला सकती है। कार्यकर्ताओं का ऐसा जुनून नहीं देखा।
इसके बाद मंच की कमान संभालते हुए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी के आने के बाद अब हम बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे। आज जनता बीजेपी से त्रस्त है। नेता जी का आना सोने पर सुहागा हो गया। इस तरह की यात्राएं तब नहीं रुकेंगी जब तक भाजपा सत्ता से बाहर नहीं हो जाएगी। भाजपा सरकार में किसानों की आमदनी तो नहीं बढ़ी, लेकिंन गैस सिलेंडर का दाम दोगुना हो गया ।आज भीड़ ज्यादा है। देखकर अच्छा लगा। इसी तरह मेहनत कर सपा की सरकार बनवाएं।
सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, प्रशंसकों से लेकर सेलिब्रिटीज गमजदा
उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी 400 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। भाजपा गुमराह करती है और उससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता है। भाजपा राज में सभी बुरी तरह परेशान हैं। जनता से जो भी वादे किए गए साढ़े चार साल हो गए कोई वादा पूरा नहीं हुआ। जनता इस बार भाजपा को हटाने के लिए तैयार है।