गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन में हमें गौरवान्वित होना चाहिए कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जहां साधारण सा कार्यकर्ता अध्यक्ष बन जाता है। मैं दावे के साथ कह कहता हूं कि यहां बैठे बूथ कार्यकर्ता कल प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं।
नड्डा ने कहा कि हमें प्रजातंत्र पर विश्वास है। लेकिन, विपक्षी पार्टियां प्रजातंत्र पर नहीं सिर्फ परिवार पर विश्वास करती हैं। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही एक साधारण कार्यकर्ता पार्टी को चलाता है, हमारे लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। लेकिन, उनके लिए वंशवाद के आगे कुछ नहीं।
2025 तक अग्रणी राज्य बनाने को सभी मिलकर करें प्रयास:धामी
उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां वंशवाद को लेकर चलती है। हम राष्ट्रवाद को लेकर आगे चलते हैं। विपक्षी पार्टियों में जो कुछ है, वो वंश के लिए हैं। हम लोग ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। क्या कारण है कि जब चुनाव आते हैं तो भाजपा महात्मा गांधी से लेकर पटेल को याद करती है और विपक्षी पार्टियों को पाकिस्तान और जिन्ना याद आने लगते हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब मोदी जी कह रहे थे कि सब लोग वैक्सीन लगवा लें तो कुछ लोग कह रहे थे कि ये मोदी जी की वैक्सीन है, ये भाजपा की वैक्सीन है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब किसकी वैक्सीन लगवा कर घूम रहे हैं, मोदी जी की ही वैक्सीन लगवानी पड़ी है। नड्डा ने कहा कि कुछ दिन बाद लाल टोपी भी केसरिया होने वाली है। बहुत लोग किसान नेता बनते हैं। लेकिन, अगर किसी ने किसानों के लिए कुछ किया है तो वह मोदी जी ने किया है। वर्ष 2014 से पहले 20 हजार करोड़ का बजट होता था लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में आज एग्रीकल्चर का बजट 1 लाख 23 करोड़ का है।