नई दिल्ली। भाई-बहन के रिश्ते को पवित्र धागे में पिरोने वाला रक्षा बंधन त्योहार भारतीय संस्कृति की अहम परंपराओं में से एक है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर धागा बांध उनसे रक्षा का वचन लेती हैं।
रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को दिल्ली में उनके आवास पर राखी बांधी।
साध्वी निरंजन ज्योति केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं उपभोक्ता मामले की राज्यमंत्री हैं। वह मूलत: कथावाचक हैं। मूसा नगर, कानपुर देहात में साध्वी निरंजन ज्योति का आश्रम है।
बता दें कि रक्षाबंधन का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाईयों को कलाई पर राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्राथर्ना करेंगी। वहीं भाई भी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देंगे।