मुम्बई। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss OTT Grand Finale) के बाद अब इससे जुड़े कलाकार अपनी निजी जिन्दगी और परिवार के बीच लौट आए हैं। शो की सेकेंड रनर अप रहीं शमिता शेट्टी @ShamitaShetty भी अपनी बहन शिल्पा शेट्टी @TheShilpaShetty के साथ खुशनुमा पल गुजार रही हैं। शिल्पा ने अपनी छोटी बहन के साथ इसकी तस्वीरें भी साझा की।
Bigg Boss OTT को मिला अपना पहला विजेता, दिव्या अग्रवाल ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
शमिता के जीजा राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले के सामने आने के बाद से शमिता शेट्टी के शो में एंट्री को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। हालांकि, शमिता विवादों से दूर शो में आगे बढ़ती रहीं और दर्शकों के बीच अपनी जगह भी बनायी। वह अनत तक शो में रहीं और सेकेंड रनर अप बनी। हालांंकि उनकी बहन और अभिनेत्री शिल्पा को शमिता के जीतने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद शमिता के घर लौटने पर शिल्पा ने उनका स्वागत किया और प्यार लुटाया।
यह भी पढ़ें-
चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब सरकार के मुखिया, पहले दलित CM होंगे
इससे पहले सभी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। इस तरह बिग बॉस ओटीटी को अपना पहला विजेता मिल गया। दिव्या ने ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख की राशि भी अपने नाम कर ली है। वहीं, निशांत भट्ट बिग बॉस ओटीटी के पहले रनर अप रहे, जबकि शमिता शेट्टी सेकेंड रनर अप रहीं। 08 अगस्त को शुरू हुए बिग बॉस ओटीटी के करीब एक हजार घंटे तक चले इस लाइव शो में दिव्या सभी पर भारी पड़ीं। बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर ने होस्ट किया था।