नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश भर के खिलाड़ियों के लिए मिसाल बने भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अब अपनी जिन्दगी का एक और बड़ा सपना पूरा किया है। नीरज के लिए इस सपने का पूरा होना ओलम्पिक में मिली कामयाबी से कम नहीं है, क्योंकि इसका सम्बन्ध उनके माता पिता से है।
…तो इस वजह से बेबी रानी मौर्य ने राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, हरदा ने बतायी वजह
नीरज का ये सपना शनिवार को तब साकार हुआ, जब उन्होंने पहली बार अपने माता-पिता को फ्लाइट की यात्रा करवाई। इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर माता-पिता की तस्वीरें शेयर की हैं।
उन्होंने ट्वीट किया,
A small dream of mine came true today as I was able to take my parents on their first flight.
‘आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां-पापा को पहली बार फ्लाइट में बैठा पाया। सभी की दुआ और आशीर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।’ अपने माता पिता के प्रति नीरज के इस सम्मान को देखकर देशभर से खिलाड़ी, राजनेता और प्रशंसक नीरज को बधाई दे रहे हैं।
नीरज ने पिछले महीने ऐलान किया था तबीयत खराब होने और ट्रैवलिंग की वजह से उनकी ट्रेनिंग की शुरुआत नहीं हो पा रही है, जिसके चलते उनकी टीम ने इस साल का सीजन रोकने का निर्णय लिया है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि वे अगले साल यानी 2022 में एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेंगे।