बिजनौर। उत्तर प्रदेश में नाबालिग किताब उठाने की उम्र में हथियार (Weapon) से खेल रहे हैं। बिजनौर में एक ऐसा ही मामला सामने आय है। यहां 17 वर्षीय लड़के ने कॉलेज में प्राचार्य (principal) के सिर पर बंदूक तान दी और उन्हें गालियां देने लगा। इसके बाद वह प्राचार्य को धक्का देकर स्कूल से भाग गया। प्राचार्य ने उसके पहनावे को लेकर डांट लगाई थी। घटना मंगलवार को भगूवाला के राजकीय इंटर कॉलेज में हुई।
प्राचार्य ने स्कूल असेंबली में एक लड़के को लंबे बाल और उंगलियों पर अंगूठियां पहने देखा और वह बिना ड्रेस के था, जिसके बाद प्राचार्य ने उसे डांट दिया। जब शिक्षक प्राचार्य के कैबिन में पहुंचे तो वह फरार हो गया और बाद में पता चला कि किशोर छात्र नहीं है।
प्राचार्य पंकज कुमार ने कहा, असेंबली के बाद जब सभी शिक्षक और छात्र अपनी कक्षाओं में चले गए, तो यह लड़का मेरे पास आया और मेरे सिर पर रिवॉल्वर तान दी और मुझे गालियां देने लगा। जब शिक्षकों ने उसके पास रिवॉल्वर देखी, तो उन्होंने उसका पीछा किया और वह उस जगह से भाग गया। पूछताछ करने पर पता चला कि वह एक बाहरी शख्स था और स्कूल में नहीं पढ़ता था।
प्राचार्य ने कहा, मैंने उसके खिलाफ मंडावली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लड़का करौली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह सुबह की सभा में क्यों शामिल हुआ था।
बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम लगा दी है, जल्द ही उसे को पकड़ लिया जाएगा।