लखनऊ। कोरोना संक्रमण की स्थिति में नियंत्रण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की राहत दी है। अब नाइट कर्फ्यू का समय रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती बरतने पालन करने को कहा है।
अभी तक रात 10 बजे तक ही दुकाने खोलने का आदेश था। बाजार में साप्ताहिक बंदी पहले की तरह लागू रहेगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है। लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए प्रदेश में भी सावधान रहना होगा और अतिरिक्त स्थिति बरतनी होगी।
प्रदेश सरकार के मुताबिक 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने में सफलता मिली है। इस अभिनव प्रयोग से कोरोना संक्रमण में कमी आयी है। अन्य प्रदेशों में कोविड के केस बढ़ रहे है। सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी द्वारा उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.24 करोड़ से अधिक लोगों से उनका हालचाल जाना गया है। लगभग 16 लाख से अधिक निःशुल्क मेडिकल किट भी बांटी गयी है।
UP: कौन थे राजा महेन्द्र सिंह, जिनके राम पर अलीगढ़ में राज्य विवि का शिलान्यास करेंगे PM मोदी
प्रदेश में 7.36 करोड़ से अधिक टेस्ट तथा 7.75 करोड़ से अधिक टीकाकरण किये जा चुके है। इसके साथ ही राज्य में बड़े पैमाने पर कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत 30 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज लगाने के साथ ही कोविड वैक्सीन का कुल आकड़ा 08 करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है।